फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को नीचा दिखाना नहीं किसानों का उद्देश्य : नरेश

विज्ञापन
चौगामा क्षेत्र से गाजीपुर बॉर्डर पर जाते किसान - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों का उद्देश्य सरकार को नीचा दिखाना नहीं है। किसान अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहा है। मांगे पूरी न होने तक किसानों का धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को एमएसपी को लेकर किसानों की बात सुननी चाहिए।
विज्ञापन

भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने शुक्रवार को गाजीपुर बॉर्डर जाते समय राष्ट्र वंदना चौक पर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन कृषि कानूनों को वापस करने की घोषणा कर दी है। उन्होंने सरकार से तीनों कृषि कानून संसद में पास कराने और एमएसपी पर कानून बनाने व बिजली विधेयक वापस करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार एमएसपी पर कानून बना दे और अन्य मांगे मान ले तो किसान सम्मान के साथ लौट जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश का किसान शांति चाहता है। उन्होंने कहा कि किसान संयुक्त मोर्चा का निर्णय मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें