फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने के लिए मजहब नहीं जरूरी : मौलाना हकीमुद्दीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदीनगर। रटौल में मदरसा उमर फारुख में शुक्रवार को भारत स्काउट एंड गाइड का तीन दिवसीय शिविर का समापन किया गया। यहां प्रशिक्षुओं ने शिविर में सीखी गतिविधियों का प्रदर्शन कर समाज हित के कार्यों में सेवाभाव से जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रटौल के मदरसा उमर फारुख में भारत स्काउट एंड गाइड के तीन दिवसीय शिविर के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मौलाना हकीमुद्दीन ने कहा कि जमीयत का उद्देश्य लोगों की सेवा करने वाले युवाओं को तैयार करना है। उन्होंने कहा कि जमीयत-उलेमा-ए-हिद जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने के लिए मजहब नहीं देखती। जमीयत यूथ क्लब की ओर से संचालित भारत स्काउट एंड गाइड संस्था युवाओं को फिजिकल फिटनेस के साथ-साथ सामाजिक गुणों को विकसित करती है। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर मौलाना मन्नान, आलोक मसीह, फादर पीटर प्रकाश, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें