खेकड़ा। लाइनपार बस्ती निवासी नूरमोहम्मद की पत्नी रहीसा शुक्रवार की सुबह घायल अवस्था में कोतवाली पहुंची। तहरीर देकर बताया उसका पड़ोसी परिवार के साथ विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार की सुबह उसका पति और पुत्र काम पर चले गए। तभी पड़ोसी व्यक्ति अपने दो पुत्रों के साथ उसके घर में घुस आया और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने लाठी डंडो से उस पर हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गई। उसने कार्रवाई की मांग की। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी पर भिजवाया गया है। मामले की जांच कराकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।