फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार का सहारा था रितिक: बेटे की हत्या से सदमे में परिजन, रेत बेचकर चलाता था घर का खर्च, तीन हत्यारोपी अरेस्ट

Sat, 30 Sep 2023 09:52 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat Murder Case : छात्र रितिक अपने पिता के साथ यमुना नदी से रेत निकालकर बेचता था। इससे परिवार का खर्च चलता था। छात्र की हत्या से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन
छात्र रितिक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में बड़ौत के खामपुर गांव निवासी छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गांव में शुक्रवार रात को मात्र 50 रुपये के लेनदेने को लेकर छात्र की गला दबाकर उसके ही दोस्त व दोस्त के चाचा ने हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के पिता ने थाने में तहरीर दी थी।

विज्ञापन


बता दें कि राजपुर खामपुर के रहने वाले सोहनवीर कश्यप का 16 वर्षीय बेटा रितिक गांव के ही केएचआर इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ता था। उसके गांव के ही एक युवक आकाश पर 50 रुपये उधार थे। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे रितिक आकाश के चाचा की दुकान पर अपने 50 लेने गया था। दुकान पर आकाश भी मौजूद था। इसी बात को लेकर रितिक और आकाश के बीच झगड़ा हो गया।

इसके बाद आकाश ने अपने चाचा विकास व राजीव के साथ मिलकर रितिक के साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में मृतक के पिता सोहनवीर कश्यप की तहरीर पर विकास, राजीव व आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। साथ ही तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

रेत बेचने के बाद चलता था परिवार का खर्च
छात्र रितिक अपने पांच भाइयों व एक बहन में चौथे नंबर का था। वह पिता सोहनवीर के साथ यमुना नदी से रेत निकालकर बेचता था। इससे परिवार का खर्च चलता था। छात्र की हत्या से परिजन गमगीन हैं।

आरोपी युवक को दिए थे 50 रुपये
रितिक और आकाश दोनों रेत का काम करते थे। शुकवार दोपहर यमुना नदी से दोनों अलग-अलग बुग्गियों में रेत भरकर बड़ौत बेचने के लिए आए थे। यहां पर रितिक ने आकाश को 50 रुपये उधार दिए थे। गांव पहुंचने पर रात के समय जब रितिक ने आकाश से रुपये मांगे तो उनके बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान आकाश, उसके चाचा राजीव व विकास ने रितिक के साथ मारपीट कर दी। साथ ही गला दबाकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: मेरठ: पीड़िता ने बयां किया दर्द, बोली- मुस्लिम धर्म छोड़ रचाई थी प्रेमी से शादी, अब दहेज के लिए घर से निकाला
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा। - सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत

यह भी पढ़ें: यूपी: घर में चल रहा था देह व्यापार, छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, महिलाओं-युवकों को इस हाल देख दंग रह गए अफसर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें