फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चार लुटेरे पकड़े, लूट की दो घटनाओं का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुलिस ने शनिवार को चार लुटेरे पकड़े है, जिन्होंने ऊर्जा निगम कर्मी व सुपरवाइजर से लूट की घटना को अंजाम दिया था। इनके पास से लूटी गई बाइक व दो हजार रुपये बरामद किए गए है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इन घटनाओं में शामिल बदमाशों की तलाश में पुलिस लगी थी तो शनिवार को बदमाश विपिन उर्फ बिट्टू पुत्र जनक सिंह निवासी राम विहार कालोनी बंथला थाना लोनी गाजियाबाद, निक्की पुत्र राकेश, तुषार उर्फ तन्नू पुत्र भारत निवासीगण भरभानिया पट्टी कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी व विकास उर्फ टेका पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम अब्दुलपुर मेवला को गिरफ्तार किया गया है। जबकि तीन बदमाश अर्जुन वर्मा पुत्र सदल वर्मा निवासी सूरजपुर महनवा, इदरीश पुत्र यामीन निवासी अब्दुलपुर मेवला व अमित उर्फ विक्की पुत्र राकेश निवासी अग्रवाल मंडी टटीरी फरार है। इंस्पेक्टर के अनुसार ऊर्जा निगम कर्मी निशांत चौहान से लूट करने में विपिन, निक्की, तुषार व विकास शामिल थे। उससे लूटी गई बाइक व दो हजार रुपये बरामद हुए है। जबकि सुपरवाइजर मनमोहन शर्मा से लूट की घटना में अमित उर्फ विक्की, विकास उर्फ टेका, अर्जुन व इदरीश शामिल थे। फरार आरोपियों अमित उर्फ विक्की, अर्जुन व इदरीश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
हरिद्वार तक लूट करने पहुंच गया विपिन
कोतवाली प्रभारी के अनुसार बदमाश विपिन यहां लूट की घटनाओं को अंजाम देने के बाद हरिद्वार में लूट करने के लिए गया था, लेकिन वहां लूट नहीं कर सका। वहां से बागपत लौटते समय रास्ते में सड़क हादसे में विपिन घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बदमाश इदरीश गौतमबुद्धनगर जेल में बंद सचिन नंदा गिरोह का सदस्य है। विपिन उर्फ बिट्टू के खिलाफ एक मुकदमा, निक्की के खिलाफ तीन मुकदमे, तुषार उर्फ कल्लू के खिलाफ दो मुकदमे व विकास उर्फ टेका के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें