-मंडलीय स्तरीय क्रिकेट व जनपद स्तरीय कला प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
फोटो संख्या 4
बड़ौत। वनस्थली स्कूल में शनिवार को स्वागत समारोह हुआ, जिसमें मंडलीय स्तरीय क्रिकेट व जनपद स्तरीय कला प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों व छात्रों को ट्राफी, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति से संजय जैन, हर्षित जैन व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले जनता वैदिक इंटर कॉलेज में स्मार्ट गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में चयन प्रतियोगिता संपन्न हुई थी। इसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रितिका, नंदिनी व वंदना का मंडलीय स्तर व रोटरी क्लब के तत्वावधान में हुई कला प्रतियोगिता में वंशिका तोमर, किट्टू तोमर, मयंक चौधरी, साक्षी, तनु का चयन हुआ। सभी को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया।