फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पानीपत और नरवाल एकेडमी की टीम ने जीते क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 12
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बे में चल रहे रामकुमार शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को कई मैच खेले गए। इनमें हरियाणा की टीम ने गाजियाबाद और पानीपत की टीम ने बड़ौत की टीम को हराया।
विज्ञापन

मैच में जीएस एकेडमी गाजियाबाद ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। एकेडमी ऑफ नरवाल हरियाणा ने चार विकेट के नुकसान पर 190 रनों का स्कोर बनाया। एकेडमी के बल्लेबाज शिवम ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गाजियाबाद की टीम 16 ओवर में 88 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैच में शिवम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच बड़ौत क्लब व हैरी क्लब पानीपत के बीच हुआ। बड़ौत क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 और में 77 रनों का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए हैरी क्लब ने एक विकेट गंवाकर 5.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में सरवन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें