फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ई-फाइलिंग पर स्थगनादेश के विरोध में हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
फाेटो 9
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ई-फाइलिंग पर हाईकोर्ट के स्थगनादेश के विरोध में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखी। साथ ही इसके विरोध में बैठक कर प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट को भेजा गया। उधर, अधिवक्ताओं की हड़ताल होने के कारण कचहरी में आये वादकारियों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार तोमर और महामंत्री कपिल कुमार ने बताया कि प्रदेश में जिला मुख्यालय पर ई फाइलिंग व्यवस्था शुरू होने के आदेश पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए हाईकोर्ट ने स्थगनादेश जारी किया है। हाईकोर्ट के स्थगनादेश के विरोध में मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। इसको लेकर जिला बार के सभागार में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने ई फाइलिंग व्यवस्था को लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि ई फाइलिंग व्यवस्था लागू होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने मांगों को लेकर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। इसके उपरांत प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट, हाइकोर्ट इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश सरकार, जनपद न्यायाधीश और संघर्ष समिति को भेजा। इस मौके पर देवेन्द्र आर्य, आजाद धामा, विलम सिंह यादव, नरेन्द्र, महेन्द्र बंसल, योगेन्द्र, रामदेव शर्मा, रामवतार शर्मा, रश्मि नैन, अजय वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें