फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत : चौकी इंचार्ज ने की सभासद से अभद्रता, धक्का देकर बाहर निकाला, सभासदों कार्रवाई की मांग

Fri, 09 Jul 2021 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

सभासदों ने इसे जनप्रतिनिधि की अवमानना बताते हुए कोतवाली प्रभारी से आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। का
विज्ञापन
बागपत कोतवाली - file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थानाक्षेत्र में दो पक्षाें का विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई बैठक में वार्ड 13 के सभासद साबिर अली के साथ नगर पुलिस चौकी इंचार्ज ने अभद्रता कर दी। धक्का देकर चौकी से बाहर निकालने का भी आरोप है। सभासदों ने इस पर रोष जताते हुए आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर शांति समिति की बैठकों का बहिष्कार करने की घोषण की।
विज्ञापन


नगर पालिका खेकड़ा के वार्ड 13 में दो दिन पूर्व दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद नगर बाजार पुलिस चौकी पर पहुंच गया था। सभासद साबिर अली के मुताबिक पुलिस ने उसे और वार्ड के प्रबुद्ध लोगों को दोनो पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस चौकी पर बुलाया था।

दोनो पक्षों से समझौते के लिए वार्ता शुरू ही हुई थी कि चौकी इंचार्ज ने उसके साथ अभद्रता की। यहां तक कि गाली गलौज करते हुए उसे धक्के देकर चौकी से बाहर भी निकाल दिया।
विज्ञापन


सभासदों ने इसे जनप्रतिनिधि की अवमानना बताते हुए कोतवाली प्रभारी से आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर शांति समिति की बैठकों का बहिष्कार करने की घोषणा भी की है। इनमें सुधीर धामा, राजबीर धामा, राकेश धामा आदि सभासद शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें