फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में अब साल में चार बार होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को अब साल में दो नहीं बल्कि चार बार परीक्षा देना होगी। प्रत्येक तिमाही में होने वाली परीक्षा का परीक्षाफल भी परीक्षा खत्म होने के एक सप्ताह में घोषित किया जाएगा। परिषदीय विद्यालयों में निपुण भारत अभियान के अंतर्गत तिमाही परीक्षा कराकर छात्रों के पढ़ने और सीखने का आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के छात्रों के शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए विद्यालयों में शिक्षण व परीक्षा के नए पैटर्न को लागू किया गया है। नए पैटर्न के आधार पर विद्यालयों में प्रत्येक तिमाही पर परीक्षा कराई जाएगी। अभी तक बच्चों को वर्ष में दो बार अर्द्धवार्षिक ओर वार्षिक परीक्षा कराई जाती थी। तिमाही परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। नई किताबों के अभाव में छात्रों को पुरानी किताबों से ही परीक्षा की तैयारी कराने के निर्देश दिए गए हैं।
---
किताबों का पता नहीं परीक्षा की तैयारी के निर्देश
नया शिक्षा सत्र शुरू हुए तीन माह बीतने के बाद अभी तक छात्रों को पुस्तकें तक उपलब्ध नहीं हो पाई है। जिला समन्वयक धमेंद्र यादव ने बताया कि जिले के 532 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में लगभग 70 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। शासन को बच्चों की किताबों की मांग भेजी जा चुकी है, मगर अभी तक पुस्तक संबंधी कोई निर्देश नही मिला है। फिलहाल छात्रों को पुरानी किताबों से पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट...
बच्चों की पढ़ने और सीखने का आंकलन करने के लिए इस बार से निपुण भारत अभियान के अंतर्गत प्रत्येक तिमाही परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। जुलाई के अंतिम सप्ताह में पहली तिमाही की परीक्षा कराई जाएगी। इस बारे में सभी बीईओ और प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। - राजपाल सिंह जैन्थ, जिला समन्वयक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें