फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब से कब्जा हटवाकर सफाई नहीं कराने पर अधिकारियों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मीतली रामपुर गांव में तालाब से कब्जा नहीं हटवाने तथा सफाई नहीं कराने पर स्थायी लोक अदालत से अधिकारियों को नोटिस जारी कर जबाव-तलब किया है। इस समस्या को लेकर गांव के एक व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

मीतली रामपुर गांव के पंचायत सदस्य व जल प्रबंधक समिति के सभापति सहदेव सिंह ने स्थायी लोक अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें कहा था कि गांव में बरसात व हैंडपंप का पानी उनकी गली से होते हुए तालाब में जाता है। गांव के कई लोगों ने तालाब में पानी एकत्र करने में बाधा पैदा करने के साथ ही उसमें गंदगी फैला दी है। इस कारण ही बरसात व हैंडपंपों का पानी गली में भर जाता है। उसके घर व घेर तक भी गंदा पानी पहुंच जाता है। इससे उनके परिजनों को परेशानी हो रही है। उसने प्रार्थना पत्र में तालाब से अतिक्रमण हटाए जाने के साथ सफाई कराने की मांग रखी। जिससे उसमें पानी जा सके और गलियों में पानी न भरे। उनके प्रार्थना पत्र पर स्थायी लोक अदालत से पंचायत सचिव, हलका कानूनगो, लेखपाल, तहसीलदार समेत वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें