भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों की मांग मानकर सरकार ने अच्छा कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि कानून वापस लेने की मांग को पूरा कर दिया है तो पराली जलाने का कानून भी वापस हो गया है। अब सरकार चार दिसंबर तक किसानों की अन्य मांगें भी मान लेगी।