फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा मे धूमधाम से निकाली गई भगवान श्रीराम की बारात

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली भगवान श्रीराम की बरात
विज्ञापन

खेकड़ा। नगर में भगवान श्रीराम की भव्य बरात बैंडबाजे के साथ निकाली गई। यात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।
नगर स्थित गांधी प्याऊ पर प्रोजेक्टर के माध्यम से रामायण का आयोजन किया गया। शुक्रवार रात ताड़का वध के बाद मिथिलापुरी में सीताराम स्वयंवर पूर्ण हुआ। उनके विवाह की तैयारी के लिए अयोध्या संदेश भेजा गया। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को भव्य राम बरात निकाली गई। यह शाम करीब सात बजे गांधी गंज मंडी से भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई। इसने जैन कॉलेज रोड, बड़ा बाजार, छोटा बाजार, पांडव पुलिया, मोहल्ला अहिरान, रेलवे रोड बाजार चौकी चौराहा समेत समूचे नगर का भ्रमण किया। यात्रा में शामिल बैंडबाजों के साथ इष्ट देवों की मनमोहक झांकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ भगवान श्रीराम की आरती की। श्रीराम के स्वरूप में अनुराग और लक्ष्मण के स्वरूप में जयंत बग्गी पर शोभायमान रहे। यात्रा का शुभारंभ भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिंस जैन ने श्रीराम की आरती करके किया। यहां रामलीला कमेटी के प्रधान दीपक शर्मा, डायरेक्टर उमेश शर्मा, महामंत्री देव सिरोही, पुष्पेंद्र कुमार, नरेश बंटी, पुनीत शर्मा, अनुज शर्मा, तरुण गुप्ता, मानू वर्मा, जतिन सिरोही, गौरव वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें