फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुराना गांव में शराब माफिया की लाखों की संपत्ति कुर्क की

विज्ञापन
बड़ौत के गुराना गांव में शराब माफिया संजय कश्यप की संपत्ति की कुर्की के दौरान मुनादी कराते सीओ - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को कोतवाली पुलिस ने गुराना में शराब माफिया की 50 लाख की संपत्ति कुर्क की। पुलिस ने उसके दो मंजिला मकान को सील करते हुए बोर्ड लगा दिया।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम सुभाष सिंह और सीओ हरीश भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस बल गुराना गांव पहुंचा। पुलिस ने संजय कश्यप के दो मंजिला मकान व एक स्कूटी को सील कर दिया। एडीएम ने मकान की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताइ है। सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि संजय के मकान को कुर्क कर गांव में मुनादी कराई गई। बताया कि अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। जनपद में कई नामचीन बदमाशों की संपत्ति को पुलिस कुर्क कर चुकी है। इनमें कुख्यात सुनील राठी, धर्मेंद्र किरठल, अनुज बरखा और अमरपाल लुहारा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें