फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छह आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनाई जाएगी लर्निंग लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिले में संचालित 1338 आंगनबाड़ी केंद्रों में से छह केंद्रों का चयन किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए शिक्षा का बेहतर माहौल तैयार करने और सुविधाएं बढ़ाने पर काम किया जाएगा। इसमें बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग जिले के छह आंगनबाड़ी केंद्रों पर लर्निंग लैब तैयार कराएगा। जहां पेंटिंग, वॉल पेंटिंग, खेलकूद, पेयजल, विद्युतीकरण सहित 18 बिंदुओं पर काम कराये जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में संचालित 1338 आंगनबाड़ी केंद्रों में से छह केंद्रों का चयन किया गया है। जहां कई तरह की सुविधाओं की व्यवस्था कराई जाएगी। लर्निंग लैब में स्वच्छ पेयजल, ओवरहेड टैंक के साथ नल जल आपूर्ति, शौचालय, शौचालय में टाइलीकरण, आंगनबाड़ी केंद्र के फर्श का टाइलीकरण किया जाएगा। साथ ही कक्षा ब्लैक बोर्ड के अलावा दिव्यांग मैत्रिक ग्रीन बोर्ड, केंद्र पर रंगाई पुताई और चित्रकारी, दिव्यांग लाभार्थियों के लिए रैंप, विद्युत संयोजन एवं विद्युत आपूर्ति सुरक्षित वायरिंग के साथ लाइट पंखे, फर्नीचर, गेट के साथ बाउंड्रीवॉल के अलावा रसोई में सिंक के साथ नल-जल की व्यवस्था आदि की जाएगी। इस मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रेय ने बताया कि लर्निंग लैब में आंगनबाड़ी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


इन केंद्रों का किया गया चयन
लर्निंग लैब स्थापना के लिए ट्योढ़ी, लोयन, सिरसली, बाछौड़, काठा और पिलाना गांव का चयन किया गया है, जहां जल्द ही लर्निंग लैब स्थापित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें