फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: श्वेतांबर स्थानकवासी जैन समाज ने किया दीक्षार्थियों का तिलक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 4
विज्ञापन

बड़ौत। श्वेतांबर स्थानकवासी जैन समाज के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में दीक्षा प्राप्त करने वाले आठ दीक्षार्थियों का तिलक किया गया।
आपको बता दें कि आगामी 25 अक्टूबर को आठ दीक्षार्थी आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के अलावा जैनाचार्य राजेंद्र मुनि महाराज, नरेंद्र मुनि महाराज, जयंत मुनि महाराज के सानिध्य में दीक्षा लेंगे। बृहस्पतिवार को श्वेतांबर स्थानकवासी जैन समाज द्वारा सभी आठ दीक्षार्थी का तिलक और अभिनंदन किया। सभा का संचालन अमित राय जैन ने किया। सभा में नवीन जैन व शुभम जैन ने भजन प्रस्तुत किया। इसके बाद दीक्षार्थियों की शोभा यात्रा सुबह 11 बजे ऋषभ सभागार गांधी रोड से प्रारंभ होकर नेहरू मूर्ति, अजितनाथ मन्दिर होते हुए जैन स्थानक मंडी पहुंची। यहां पर 1000 से अधिक जैन श्रद्धालुओं द्वारा दीक्षार्थियों की गोद भराई की गई और मंगल गीत गाए गए। सभा में शिखर चंद जैन, घसीटू मल जैन, संजय जैन, मनोज जैन, वीरेंदर जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें