फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर जलभराव और गंदगी से लोगों का निकलना दुभर, सता रहा बीमारी का डर

विज्ञापन
ललियाना गांव में जलभराव के कारण क्षतिग्रस्त हुआ मार्ग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
ग्रामीणों ने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग उठाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। ललियाना गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव और गंदगी से लोगों का जीवन दुश्वार हो गया है। कीचड़ के कारण लोग चोटिल हो रहे हैं। मार्ग पर गंदगी होनेे से मच्छर पनप रहे हैं जिससे लोगों को संक्रमण की डर सता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ललियाना गांव का यह मार्ग लहचौड़ा गांव को जोड़ता है। इससे दोनों गांवों के लोगों का आना जाना है। गंदगी के कारण लोगों को मार्ग से निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
पानी की निकासी न होने से परेशानी
गांव में पानी की निकासी की सही व्यवस्था नहीं है, जिससे गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है। जलभराव के कारण मार्ग पर कीचड़ और गंदगी हो गई है। जिससे लोगों को मार्ग से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।-मोनू शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग हो रहे चोटिल
सडक़ पर जलभराव व कीचड़ होने के कारण लोग आए दिन फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है।-देवेंद्र शर्मा
सता रहा बीमारी का डर
सड़क पर जलभराव व गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे हैं। जिससे गांव में बीमारी फैलने का खतरा है। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। - विकास
वर्जन -
रास्ता जिला पंचायत के अंतर्गत आता है। इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।-मुकेश देवी, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें