फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण नरकीय जीवन जी रहे बड़का रोड निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बने हालात
विज्ञापन

लोगों ने नाले की खुद सफाई कर जताई नाराजगी, कार्रवाई न करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बड़का रोड पर निकासी की उचित व्यवस्था न होने से लोग नारकीय जीवन जीन के लिए मजबूर हैं। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद नगरपालिका सुनवाई नहीं कर रही है। लोगों ने शनिवार को नाले की खुद सफाई की और समस्या का जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।
सौतेला व्यवहार कर रहे
बड़का रोड निवासी शहीद अहमद ने बताया कि पालिका कर्मचारी मोहल्ले के साथ सौतेला व्यवहार करते हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद कर्मचारी सफाई करने नहीं आते हैं।
विज्ञापन

संक्रामक रोग फैलने का खतरा
सद्दाम ने बताया कि निकासी की उचित व्यवस्था न होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। नाली का गंदा पानी गलियों में भरा हुआ है। इससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा रहता है।
डीएम से करेंगे शिकायत
मास्टर यूनुस व इमरान ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी पालिका कर्मी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो सोमवार को डीएम से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

नाले का निर्माण जारी
पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त की जा रही है। जिससे लोगों की समस्या का समाधान कराया जा सके।-अनुज कौशिक, अधिशासी अभियंता नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें