फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा कोतवाली के मालखाने मे जमा हथियार बरसाती पानी मे भीगे, हथियार धारको ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। कोतवाली के मालखाने में जमा शस्त्र बरसात के पानी में भीगकर जंग खा गए हैं। लाइसेंसधारकों का आरोप है कि मालखाने में बारिश का पानी पहुंचने और नमी के चलते उनके शस्त्र खराब होने लगे हैं।
विज्ञापन

बीते अप्रैल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव थे। पुलिस-प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों के लाइसेंसी शस्त्र कोतवाली में जमा कराए थे। अब पुलिस-प्रशासन उन शस्त्रों को लाइसेंसधारकों को लौटा रहा है। खेकड़ा निवासी सुरेंद्रपाल सिंह, हेमंत कुमार बृहस्पतिवार को अपने शस्त्र लेने कोतवाली पहुंचे। वे शस्त्रों की हालत देख दंग रह गए। शस्त्रों में जंग लगी थी। लाइसेंसधारक हेमंत कुमार और सुरेंद्र सिंह का कहना है कि उनकी बंदूक और पिस्टल की नाल के अंदर भी जंग लगा हुआ है। उन्हें अब शस्त्रों की मरम्मत और सफाई पर हजारों रुपये खर्च करने पड़ेंगे। आरोप है कि उनके शस्त्रों की यह हालत मालखाने में बरसात का पानी घुस जाने और नमी के चलते हुई है।
पंचायत चुनाव में करीब 200 शस्त्र हुए थे जमा
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि जिला पंचायत चुनाव में नगर और ब्लॉक क्षेत्र के करीब 200 शस्त्र जमा हुए थे। इनमें से अधिकतर शस्त्र जारी किए जा चुके हैं। बाकी शस्त्रों को भी लोग कोतवाली से ले जा रहे हैं।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें