फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य वादी जग मे सुखी :आचार्य विभक्त सागर

विज्ञापन
बड़ौत के श्री अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर मंडी में जैन श्रदालुओ को आर्शीवाद देते जैनाचार्या - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। श्री अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर मंडी बड़ौत में आयोजित धर्मसभा में जैन संत आचार्य विभक्त सागर महाराज ने कहा कि व्यक्ति को सदा सत्य बोलना चाहिए. झूठ बोलने वाला व्यक्ति सदा दुखी रहता है।
विज्ञापन

आचार्य विभक्त सागर महाराज ने कहा कि सत्य कुछ समय परेशान तो हो सकता है, लेकिन अंत में जीत सत्य की ही होती है। उन्होंने सत्यवादी हरिश्चंद्र का उदाहरण देकर समझाया। उन्होंने कहा कि आज सभी व्यक्ति दिखावे का जीवन जी रहे हैं, फलस्वरूप आमदनी अठन्नी और खर्च रुपया. व्यक्ति को अपनी क्षमता से अधिक खर्च कभी नहीं करना चाहिए। सादा जीवन उच्च विचार, अपने जीवन में अपनाओगे तो सदा सुखी रहोगे।
उन्होंने कहा कि मनुष्य को हर समय ईश्वर को याद में रखकर अच्छा काम करना चाहिए, इससे उसका काम अवश्य होगा। जब संकट खड़ा हो जाता है, तभी मनुष्य के ईश्वर याद आता है। सभा में मुनि ध्यानानंद महाराज ने भी प्रवचन दिया। संचालन पंडित श्रेयांस ने किया। सभा में हंस कुमार जैन, शशि जैन, वकील चंद जैन, अशोक जैन, राजेश भारती, विकास जैन राकेश जैन, बालकिशन जैन, अंकुर जैन, अनिल जैन, महेंद्र जैन, इंद्राणी जैन, रश्मि जैन, सरला जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें