बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती 27 अक्तूबर को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उसके पिता ने थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
युवती सोमवार को खुद ही एसपी कार्यालय पहुंच गई। उसने बताया कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया। आरोप है कि परिजन मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के एक गांव के अधेड़ से उसकी शादी कराना चाहते हैं। वह शराब पीने का आदी भी है। वह उससे शादी नहीं करना चाहती है, इसलिए घर छोड़क़र दिल्ली चली गई थी। उसने परिजनों से जान को खतरा बताया है। उसने एसपी से सुरक्षा की मांग करते हुए नारी निकेतन भिजवाने के लिए कहा। एसपी नीरज कुमार जादौन ने मामले में पूरी छानबीन के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की जानकारी दी है। संवाद