फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंगस लगा पौने चार क्विंटल मावा कराया नष्ट

विज्ञापन
हिसावदा गांव में छापामार कार्रवाई के दौरान मावे की जांच करते खाद्य विभाग के अधिकारी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
खाद्य विभाग ने मारा हिसावदा गांव में छापा
विज्ञापन

दूध, मावा, घी और दूध पाउडर के दस नमूने जांच के लिए भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को हिसावदा गांव में मावा की भट्ठी पर छापा मारकर पौने चार क्विंटल मावा, तीन घी के टीन, एक कुंतल दूध पाउडर नष्ट कराया। टीम ने मावा की दुकानों से दूध, मावा, घी और दूध पाउडर के दस नमूने जांच के लिए भेजे है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला खाद्य अधिकारी वीके राठी ने बताया कि शुक्रवार को हिसावदा गांव में मंजूर मावा भट्ठी से एक क्विंटल दूध पाउडर सील कर दिया और एक क्विंटल फंगस लगा मावा नष्ट कराया। भट्ठी से मावा व दूध पाउडर का एक-एक नमूना जांच के लिए भेजा है। गांव की उमरुदीन मावा भट्ठी से पाउडर दूध, दो घी के टीन सील कर दिए और एक क्विंटल मावा नष्ट कराया। दूध, मावा, दूध पाउडर और घी का नमूना लिया। शैलेष मित्तल भट्ठी से दूध का नमूना लिया और पांच पैकेट दूध पाउडर, एक टीन घी और पौने दो क्विंटल मावा नष्ट कराया। इसके अलावा यूपीएसआईडी से श्री बालाजी बेवरेज से लेमन कोल्ड ड्रिंक, जीरा सोडा का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। छह कैन जीरा फ्लेवर और 60 किलो काला नमक नष्ट कराया। सभी नमूने जांच के लिए लैब भेज दिए है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें