बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक विवाह मंडप में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान कुछ दिन पहले चार लाख की चोरी हो गई। पीड़ित ने सोशल मीडिया पर चोरी का फोटो वायरल कर लोगों से उसे पकड़वाने की गुहार लगाई।
आरिफ चौहान ने सोशल मीडिया पर चोर का फोटो वायरल किया है। उसने बताया कि 25 अक्टूबर को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक विवाह मंडप में भाई व बहन की एक साथ शादी थी। एक व्यक्ति ने उनके बैग से चार लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली। काफी तलाश करने के बाद भी चोर का पता नहीं सका। बाद मेें विवाह मंडप में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो रुपये चोरी करते हुए एक युवक कैद हो गया। पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे क्षुब्ध होकर पीड़ित ने सोशल मीडिया पर चोर का फोटो वायरल कर दिया। उधर, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चोर की तलाश की जा रही है।