खेकड़ा पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले मे मरीजो के बुखार की जांच करते स्वास्थ कर्मी
- फोटो : KAHKRA
जन आरोग्य मेलों में जांच के दौरान वायरल से पीड़ित 146 मरीज मिले, दवा बांटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में बुखार कहर बरपा रहा है। इसके चलते एक दिन में वायरल के 146 मरीज मिले। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के दौरान ये मरीज मिले हैं। इन्हें दवा देने के साथ खानपान बेहतर रखने की सलाह दी गई है। वहीं, सीएमओ ने कई स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए।
ग्रामीण क्षेत्र के बीस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केद्रों पर रविवार को मेले का आयोजन किया गया। इनमें मरीजों की जांच के लिए 45 चिकित्सक व 84 पैरा मेडिकल स्टाफ को लगाया गया। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि मेले में चिकित्सकों ने 1138 मरीजों की जांच की। जिनमें 498 पुरुष, 479 महिलाएं व 161 बच्चे रहे। इसमें हैपेटाइटिस के 50, नेत्र रोगों के पांच, बुखार के 146, मलेरिया के 139, लीवर के 13 मरीज मिले। बुखार के सबसे ज्यादा मरीज बागपत ब्लॉक में 57 मिले तो बड़ौत में 20 समेत अन्य स्थानों पर भी मरीज मिले।