फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में बढ़े बुखार और डायरिया के मरीज, ओपीडी एक हजार के पार

विज्ञापन
बागपत जिला अस्तपाल में दवाई कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़ - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। गर्मी बढ़ने के साथ ही बुखार और डायरिया ने पैर पसारने शुरू कर दिए है। जिला अस्पताल में बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ओपीडी एक हजार के पार हो गई है। बुधवार को जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए दिन भर भीड़ लगी रही।
दिन में तेज धूप और लू के कारण लोगों की सेहत खराब हो रही है। गर्मी अधिक बढ़ने से लोग बीमार हो रहे है। गर्मी के कारण बुखार और डायरिया की बीमारी बढ़ रही है। बुधवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए आने वाले सबसे अधिक मरीज बुखार और डायरिया से पीड़ित आ रहे है। चिकित्सकों ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए धूप और लू से बचाव करने के साथ पेय पदार्थों का अधिक से अधिक से अधिक सेवन करने की सलाह दे रहे है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी एक हजार से ऊपर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने पर बुखार और डायरिया के मरीज बढ़ रहे है। बुधवार को जिला अस्पताल में ओपीडी एक हजार के पार पहुंच गई। लोगों को दवाई के साथ-साथ गर्मी से बचाव की सलाह दी जा रही है। - डॉ एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें