चर्मशोधन इकाई संचालकों के परिवारों और भीम आर्मी ने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भड़ल गांव में चर्मशोधन इकाइयों के ध्वस्तीकरण के विरोध में बुधवार को संचालकों के परिवारों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। एसडीएम को ज्ञापन देकर चर्मशोधन इकाइयों दोबारा स्थापित कराने की मांग की।
धरना दे रहे लोगों ने बताया कि सात मई को उनकी चर्मशोधन इकाइयों पर प्रशासन ने बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया था। इकाइयों के ध्वस्त होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने एसडीएम पूजा चौधरी को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द इकाइयों को दोबारा स्थापित कराने के आदेश देने की मांग की। धरना देने वालों में भीम आर्मी के मेरठ मंडल प्रभारी जिशान हयात, पूर्व जिला महासचिव संजय सिंह, सुबोध, संजीव, दीपक, नरेश, ऋषिपाल, मनोज, रोकी, वाशु, काशी, रामदास, ऋषभ, शनि, सागर, राहुल आदि मौजूद रहे।
रास्ते से कब्जा हटवाया
दोघट। दाहा के रहने वाले सोमपाल ने तहसील दिवस में रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। इसकी शिकायत पर बुधवार को राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल को साथ पहुंची और पैमाइश के बाद रास्ते से अवैध कब्जा हटवाया गया। टीम में राजस्व निरीक्षक कृष्णपाल शर्मा, लेखपाल संजीव जैन, धर्मेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर खड़क सिंह आदि शामिल रहे।