फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से मिले किसान, खनन पट्टा निरस्त कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। रेत खनन ठेकेदार के खिलाफ सांकरौद गांव के किसानों का धरना जारी है। सोमवार को किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर रेत खनन से होने वाले नुकसान बताते हुए खनन पट्टा निरस्त करने की मांग की। मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी भी दी।
सांकरौद गांव के धरनारत किसान सोमवार को डीएम राजकमल यादव से मिले। ज्ञापन देकर बताया कि रेत खनन से यमुना का बहाव यूपी की ओर बढ़ रहा है। इससे सांकरौद गांव की ही सैकड़ों बीघा भूमि हरियाणा की ओर जा चुकी है। पर्यावरण की दृष्टि से भी रेत खनन गलत है। रेत लदे ओवरलोड वाहन हरे वृक्षों को नष्ट करते है। धूल भी उड़ती है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर तो विपरीत असर पड़ ही रहा है, उनकी फसलों को भी मोटा नुकसान पहुंच रहा है। रेत लदे ओवरलोड वाहनों से यमुना पुस्ते की सड़क भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। रेत खनन पर रोक लगाया जाना जरूरी है। उन्होंने डीएम से रेत खनन का पट्टा निरस्त कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों मे देवेंद्र धामा, इंद्रजीत प्रधान, गजेंद्र कुमार, धर्मबीर सिह, मनबीर सिंह, अशोक कुमार, अनिल कुमार, रामकृपाल सिंह, उदयवीर सिंह, राजपाल, रामकिशन, जयभगवान, जगपाल, जयविंद्र, रामोतार, प्रवीण धामा, यशपाल घसिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को भाकियू में दी जिम्मेदारी
खेकड़ा। धरने में मौजूद कई किसानों को भाकियू में जिम्मेदारी दी गई। जिला प्रभारी विनोद चौधरी और सांकरौद ग्राम प्रधान इंद्रजीत सिंह की मौजूदगी में जगपाल सिंह को सांकरौद ग्राम अध्यक्ष और यशपाल सिंह को ग्राम सचिव नियुक्त किया गया। सभी किसानों ने इस पर हर्ष जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें