फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-गोली लगने से 15-15 हजार के इनामी गोतस्कर घायल
विज्ञापन


-दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, बाइक और खोखे बरामद
फोटो संख्या 4
बड़ौत। बावली गांव के जंगल में 15-15 हजार के इनामी गोतस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से दोनों तस्कर घायल हो गए, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।आरोपियों से पुलिस ने दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, बाइक व खोखे बरामद किए हैं। दोनों पर बड़ौत व बागपत सहित कई थाना में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम बड़ौत बावली के पास 12 नवंबर की देर रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक पर सवार दो युवकों को रोकना चाहा तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दोनों तस्कर घायल हो गया। पकड़ा गया आरोपी काला उर्फ शाकिर पुत्र फरमान निवासी गौरीपुर निवाड़ा, कोतवाली बागपत व दूसरे का नाम मेहताब पुत्र अब्दुल रहीम निवासी नंगला भनवाड़ा, थाना रतनपुरी, जनपद मुजफ्फरनगर है। दोनों जानलेवा हमला करने और गो हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने दोनों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। दोनों के खिलाफ चार-चार मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। आरोपियों के पास से दो तमंचे, तीन कारतूस और दिल्ली से चोरी हुई हीरो होंडा बाइक बरामद हुई है। घायल दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें