चोहल्दा गांव में रालोद के पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल चौधरी गुर्जर का ग्रामीणों ने किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। चलो गांव की ओर अभियान के अंतर्गत रविवार को चोहल्दा गांव में रालोद के पूर्व जिला अध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिल चौधरी गुर्जर का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस मौके पर कपिल चौधरी ने ग्रामीणों से आने वाले विधान सभा चुनाव में रालोद का समर्थन करने की अपील की।
उन्होंने कहा भाजपा सरकार में किसान व मजदूर वर्ग का उत्पीड़ऩ हो रहा है। गन्ने के बकाया का भुगतान नहीं कराया जा रहा है, इससे किसानों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। बिजली, खाद, डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी की जा रही है। सरकार ने चार साल से गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया है। फसलों की लागत बढ़ रही है, जबकि गन्ने के दाम नहीं बढ़ाए जा रहे है। आने वाले विधान सभा चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
उन्होंने ग्रामीणों से विधान सभा चुनाव में रालोद को समर्थन देने की अपील की। ग्रामीणों ने उन्हें चुनाव में रालोद का समर्थन करने का आश्वासन दिया। स्वागत करने वालों में जानू, शकील अहमद, काले, हाजी नवाब, हाजी बैग, उमेद अहमद, मांगे रहे। इसके बाद गढ़ी गांव में भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इसमें अभिषेक चौधरी, आकाश बैंसला, सुशील बैंसला, विकास कसाना, योगेंद्र धामा, गौरव धामा, अमित धामा, देवेंद्र धामा, मोहित धामा, रवि धामा, प्रदीप प्रधान, मनोज प्रधान मौजूद रहे।