फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम का फोटो लगाकर व्हाट्स एप पर एसपी से ठगी करने को ई-गिफ्ट मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम का फोटो व्हाट्स एप पर लगाकर एसपी से ई-गिफ्ट की मांग की गई। एसपी ने मेसेज मिलने पर डीएम को जानकारी दी। इसके बाद सर्विलांस टीम को जांच में लगाया गया। उस नंबर की लोकेशन राजस्थान में मिल रही है।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन के पास व्हाट्स एप पर सोमवार शाम मेसेज आया। उस व्हाट्स एप नंबर पर डीएम राजकमल यादव की फोटो लगी थी। उस मेसेज में लिंक भेजकर ई-गिफ्ट की मांग की गई। एसपी को इस तरह से डीएम की फोटो लगाकर मेसेज भेजने पर ठगी का शक हुआ। इसलिए एसपी ने डीएम को फोन करके व्हाट्स मेसेज के बारे में जानकारी दी। इस पर डीएम ने उनको बताया कि उन्होंने इस तरह ई-गिफ्ट देने के लिए किसी को मेसेज नहीं भेजा है। इस तरह का मामला पता चलने पर एसपी ने सर्विलांस टीम को जांच में लगा दिया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मेसेज मिलने के बाद डीएम से बात की गई तो उन्होंने इसे ठगी करने वालों की आशंका जताई। इसके बाद जांच कराने पर नंबर की लोकेशन राजस्थान में मिली है। लेकिन इस मामले में आरोपियों का पता लगाया जा रहा है, जिससे उनको पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें