फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीई पर डटे डीएम-एसपी, वाहनों की कराई चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के काफिले के आने की सूचना पर मुस्तैद रही पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे (ईपीई) पर बृहस्पतिवार को भी पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के काफिले के आने की सूचना मिलने पर डीएम और पुलिस अधीक्षक भी घंटों तक एक्सप्रेस वे पर डटे रहे। पुलिस दिन भर वाहनों की चेकिंग करने में जुटी रही। पूछताछ के बाद ही वाहन चालकों को जाने दिया गया।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी मामले को लेकर बागपत पुलिस सतर्क बनी हुई है। बृहस्पतिवार को भी ईपीई पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के काफिले के एक्सप्रेस वे से गुजरने की सूचना मिलने पर डीएम राजकमल यादव और एसपी नीरज कुमार जादौन घंटो तक एक्सप्रेस वे पर ही डटे रहे। हरियाणा, पंजाब की ओर से गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग कराते रहे। दोपहर बाद सिद्धू के काफिले को सहारनपुर में रोके जाने के बाद ही दोनों अधिकारी बागपत के लिए रवाना हुए। पुलिस टीम ने दिन भर एक्सप्रेस वे पर वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें