दोघट। गैड़बरा गांव में सूबेदार वीर सिंह के आवास पर भूतपूर्व सैनिक संगठन की बैठक हुई। बिनौली ब्लाक अध्यक्ष कैप्टन भीम सिंह ने बताया कि सैनिकों के लिए जिले में मोबाइल कैंटीन की स्वीकृति मिल चुकी है। वन रैंक वन पेंशन की खामियों को दूर करने के लिए केंद्र सरकार से मांग की जा रही है। उन्होंने लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसानों व पूर्व फौजी उदयवीर सिंह की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। संगठन के पदाधिकारियों ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर राम निवास राणा, चरण सिंह राणा, पीतम सिंह राणा, रामपाल सिंह राणा, ओम सिंह, सत्यपाल सिंह, रणधीर सिंह, देवेंद्र शर्मा मौजूद रहे। संवाद
जमीन कब्जामुक्त कराने की मांग
दोघट। बामनौली निवासी महेशपाल का आरोप है कि उसे पट्टे में मिली जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। शिकायत के बाद भी उसे जमीन नहीं मिली है। उसने दो दिन में जमीन पर कब्जा न मिलने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। संवाद