फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ऊर्जा निगम की टीम से उलझे बकायेदार, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस की मौजूदगी मेंं काटे गए 30 कनेक्शन, 20 लाख का राजस्व जमा कराया
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
बड़ौत। पठानकोठ मोहल्ले में बकाया बिल जमा कराने के लिए गई ऊर्जा निगम की टीम से बकायदार कनेक्शन काटने पर उलझ गए। इस दौरान वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। अवर अभियंता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को संभाला। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में 30 बकायादारों के कनेक्शन काटते हुए 20 लाख का राजस्व जमा कराया गया।
विज्ञापन

एक्सईएन द्वितीय केपी पुरी के निर्देश पर मंगलवार को मुख्य शिकायत केन्द्र पर तैनात अवर अभियंता गुलशन कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम बड़का रोड व पठानकोठ मोहल्ले में पहुंची। इस दौरान जैसे ही टीम ने बकायादारों से बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी, वैसे ही बकायादार टीम से उलझ गए। इससे वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। मामला बढ़ता देख अवर अभियंता गुलशन कुमार ने पुलिस को मौके पर बुलाया। इसके बाद पुलिस ने सख्ती की। कार्रवाई के दौरान 30 बकायादारों के कनेक्शन काटे गए और 20 लाख का राजस्व जमा कराया गया। इसके अलावा टीम ने गुराना रोड पर भी अभियान चलाया। एक्सईएन द्वितीय केपी पुरी ने चेतावनी, विभाग का बकाया हर हाल में चुकाना होगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें