फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमरावल में युवक के सिर पर छज्जा गिरने से मौत

विज्ञापन
चमरावल गांव में लोगो से घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
चांदीनगर। चमरावल गांव में मकान का छज्जा अचानक युवक के सिर पर गिरने से उसकी मौत हो गई। जिसके चलते परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। युवक की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन

चमरावल निवासी अनिल (28) पुत्र मंदी शनिवार सुबह मकान के बाहर बने छज्जे के नीचे सफाई कर रहा था। इसी दौरान छज्जा भरभराकर गिर गया और उसका मलबा अनिल के सिर पर आ गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर जाने लगे परंतु उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसे परिजनों में कोहराम मच गया। इसकी सूचना पाकर थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह सिद्धू व चौकी प्रभारी नरेश चंद यादव गांव में पहुंचे। बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें