बागपत जनपद के बड़ौत में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से एक युवक ने शादी का झांसा देकर पहले दुष्कर्म किया। इसके बाद आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली। इसे वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल भी करता रहा और कई बार रुपये भी ठगे। हैरानी की बात तो यह है कि इस शर्मनाक घटना में आरोपी की बहन भी शामिल रही। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है।