मृतक गांव में ही सब्जी की दुकान लगाता था। वह गुरुवार सवेरे करीब पांच बजे सब्जी लेने के लिए बाइक से छपरौली जा रहा था। शव की छाती में गहरा घाव देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि गोली मारकर उसकी हत्या की गई है।
कुर्डी गांव के बिजली घर के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान बागपत के छपरौली क्षेत्र के कुर्डी गांव निवासी 26 वर्षीय प्रदीप के रूप में की गई है।
विज्ञापन
वह गांव में ही सब्जी की दुकान लगाता था। वह गुरुवार सवेरे करीब पांच बजे सब्जी लेने के लिए बाइक से छपरौली जा रहा था। शव की छाती में गहरा घाव देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि गोली मारकर उसकी हत्या की गई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्र, सीओ बड़ौत आलोक सिंह और थानाध्यक्ष छपरौली विनोद कुमार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।