बिनौली। क्षेत्र के तितरोदा गांव में अनमोल रामलीला पार्टी के तत्वावधान में धर्मशाला परिसर में चल रहे रामलीला मंचन के दूसरे दिन श्रवण मरण का मंचन किया।
रामलीला मंचन में डायरेक्टर डॉ. विनय पांडेय के निर्देशन में श्रवण कुमार द्वारा अपने अंधे माता पिता को यात्रा कराना तथा शिकार पर निकले राजा दशरथ के चलाये बाण से श्रवण की मृत्यु होना। फिर श्रवण के अंधे माता पिता शांतनु, ज्ञानवती के राजा दशरथ को श्राप देने का कलाकारों ने भव्य मंचन किया। कॉमेडी कलाकार विनेश कुमार उर्फ कल्लू, पिंटू पंडित ने कॉमेडी के माध्यम से दर्शकों को खूब हंसाया। संवाद