सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक।
- फोटो : amar ujala
लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बागपत में कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर तहसील गेट पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के पुतले की अर्थी निकाली। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। बाद में कार्यकर्ता जलूस के रूप में तहसील पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।