फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर ठप होने पर भड़के ग्राहक, बैंक पर जड़ा ताला

विज्ञापन
निरपुड़ा गांव स्थित बैंक के बाहर खड़े उपभोक्ता - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
सर्वर ठप होने पर भड़के ग्राहक, बैंक पर जड़ा ताला
विज्ञापन

दाहा। निरपुड़ा गांव में कैंनरा बैंक का सर्वर डाउन होने के कारण परेशान ग्राहकों ने खूब हंगामा किया। इसके बाद प्रदर्शन कर बैंक में ताला जड़ दिया। ग्राहकों का कहना है कि आए दिन बैंक में सर्वर डाउन रहता है। इसके चलते दूर दराज के ग्राहकों को समय के साथ आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ता है। ग्राहकों ने व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है।
निरपुड़ा गांव में स्थित केनरा बैंक में आस-पास गांव के सैकड़ों ग्रामीण का खाता है। सोमवार को बैंक में दर्जनों ग्राहक पहुंचे। घंटों तक कार्य कराने ठप होने पर ग्राहकों का गुस्सा फूट गया। ग्राहकों ने बैंक परिसर में नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद गेट पर ताला लगा दिया। ग्राहकों का आरोप था कि दो सप्ताह से बैंक में ग्राहक पहुंच रहे हैं लेकिन उनका काम नहीं हो रहा है। किसी भी काउंटर पर पूछताछ करने पर सर्वर डाउन होने की बात कह कर टरका दिया जाता है। कई बार इसकी शिकायत बैंक के अधिकारियों से किया गया लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। इस दौरान ग्राहक पप्पू राणा, अनुराग, राज सिंह, ओमकार, अंकुर, संजय, सोहनवीर, साहब सिंह, अमरजीत राणा, कृष्णपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक के प्रबंधक अंकुश पंवार ने कहा कि बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग के निर्माण के चलते बीएसएनएल की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसी वजह से नेटवर्क प्रभावित हो रहा है। व्यवस्था के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें