फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बिना वैध प्रमाणपत्र के अभ्यर्थी नहीं दे सकेंगे परीक्षा’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘बिना वैध प्रमाणपत्र के अभ्यर्थी नहीं दे सकेंगे परीक्षा’
विज्ञापन

बागपत। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आठ जनवरी को 13 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापक, जोनल, सेक्टर और पर्यवेक्षकों के साथ सीडीओ और एएसपी ने बैठक कर चर्चा की। इस दौरान छोटीमोटी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहा कि टीईटी परीक्षा में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। केंद्रों पर सीसीटीवी की व्यवस्था अनिवार्य है। दोनों पालियों में परीक्षार्थियों की सख्त तलाशी के बाद ही प्रवेश मिलेगा। परीक्षार्थी को साइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र में अंकित फोटोयुक्त आईडी, प्रशिक्षण प्रमाणपत्र के किसी भी सेमेस्टर के अंक पत्र की मूल पत्र की प्रमाणित कॉपी या संबंधित प्रशिक्षण संस्था के रजिस्ट्रार, सक्षम अधिकारी द्वारा इंटरनेट से प्राप्त अंक पत्र की प्रमाणति प्रति साथ लानी अनिवार्य होगा। कक्ष निरीक्षक के अनुपस्थित रहने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। दोनों पालियों में 11539 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रथम पाली की परीक्षा 10 से साढ़े 12 बजे और द्वितीय पाली ढाई से पांच बजे तक आयोजित होगी। एएसपी अनिल कुमार सिंह ने भी सुरक्षा के संबंध में जानकारियां दी। सभी जोनल, सेक्टर, पर्यवेक्षक, केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें