फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़: 25 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली, गैंगस्टर के मुकदमे में चल रहा था वांछित

Fri, 01 Jan 2021 12:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। छपरौली थाना पुलिस ने गुरुवार की रात में हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोच लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन


छपरौली एसओ हेमेंद्र बालियान ने बताया कि नए साल के जश्न को देखते हुए पुलिस क्षेत्र में संवेदनशील मार्गों पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाछौड़ रोड पर पुलिस ने बाइक सवार को चेकिंग के लिए रोकना चाहा तो युवक ने तमंचे से पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। 

इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। वहीं पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में क्राइम ब्रांच के सिपाही को मारी गोली, वारदात के बाद बदमाश फरार, जांच में जुटे अफसर
विज्ञापन


पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़ा गया बदमाश शहजाद पुत्र जम्मल निवासी जागौस नाम है। वह बड़ौत कोतवाली से गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहा था और उसके खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं। 

यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव: 50 लाख के फर्जीवाड़े का खुलासा, 30 फर्मों ने ऐसे किया था बड़ा खेल

पकड़े गए बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित था। इसके अलावा चांदीनगर और बागपत थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें