फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नए साल की वेलकम पार्टी में गोली लगने से एक युवक की मौत, बीयर शॉप में दोस्तों के बीच पीने को लेकर हुआ विवाद

Thu, 31 Dec 2020 09:04 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला न्यूज नेटवर्क,बलिया
विज्ञापन
हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नए साल के स्वागत में बीयर शॉप पर जश्न मनाने पहुंचे थे जश्न मनाने। सुरूर चढ़ा तो आपस में झगड़ पड़े और कोई कुछ समझता इससे पहले ही एक ने दूसरे को गोली मार दी। इसके बाद मची अफरातफरी का फायदा उठाकर तीन में से दो युवक तीसरे को मौके पर ही तड़पता छोड़  फरार हो गए। इस प्रकार बीता साल जाते-जाते भी एक और घाव दे ही गया। घटना गुरुवार  की देर शाम लगभग साढ़े सात बजे बैरिया थाना क्षेत्र के चांददियर चौकी अंतर्गत उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर चांददियर गांव में स्थित बीयर की दुकान पर घटी।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों युवक एक ही साथ बीयर की दुकान पर पहुंचे थे और साथ ही बीयर खरीदकर वहीं पी रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वाला युवक बिहार के छपरा जिले का रहने वाला है। चांददियर गांव में सरकारी बीयर की दुकान संचालित है। वहां दुकान से कुछ दूरी पर गांव के सामने एकांत में तीन लोग एक साथ बैठकर बीयर पी
रहे थे। पीने के दौरान ही उनमें अचानक नोकझोंक बहस शुरू हुई। आसपास के लोग कुछ समझते तभी एक युवक ने जेब से असलहा निकाला और दूसरे पर फायर कर दिया। गोली चलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच, साथ बीयर पी रहे दो अन्य युवक फरार हो गए। उधर गोली लगने से बिहार के छपरा जिले के एकमा थाना क्षेत्र के एकमा गांव निवासी सोनू सिंह (25) की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


उधर,  हत्या की जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी बैरिया आरके त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लेकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसएचओ बैरिया ने बताया कि हत्या कैसे और क्यों हुई इसकी पड़ताल की जा रही है। मृतक के घर वालों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बिहार जाने वाले सभी मार्गों को सील कर चेकिंग की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें