फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक वारदात: पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर थाने पहुंचकर कबूला जुर्म

Mon, 08 Feb 2021 10:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस और बच्ची का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात हो गई। कोतवाली क्षेत्र के गायत्रीपुरम मोहल्ले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह खुद ही कोतवाली पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। एएसपी मनीष मिश्रा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। बताया गया कि आरोपी को पत्नी के चरित्र पर शक था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चेहरे पर नहीं था खौफ, बदमाशों ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, दहल उठा इलाका, तस्वीरें

गायत्रीपुरम मोहल्ला निवासी मजदूर गुलफाम और उसकी पत्नी मुस्कान के बीच सोमवार सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ा तो गुलफाम ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दूसरे कमरे में सो रही बेटी आयत (9 वर्ष) की भी गला दबाकर हत्या कर दी गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अशरफ ने गाली दी... हमने ईंट से कुचल डाला, नशे में चूर होकर किशोरों ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

वहीं वारदात के बाद आरोपी कोतवाली पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एएसपी के नेतृत्व में घर पर पुलिस पहुंची तो मोहल्ले के लोगों को जानकारी हुई। पुलिस के अनुसार महिला गर्भवती थी। चरित्र पर शक के चलते मुस्कान की हत्या की गई है। आरोपी की यह तीसरी शादी थी।

एएसपी मनीष मिश्रा का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे भेजा जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें