फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमला और पथराव के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Apr 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
hathkadi
विज्ञापन
बागपत। सड़क हादसे में दो युवकों की मौत पर शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर बवाल करने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस लगी हुई है। 
विज्ञापन


बागपत निवासी युवक हसन और फरमान की 15 अक्टूबर 2016 को हमीदाबाद गांव के पास ट्रक और कार की भिड़ंत में जान चली गई थी। इसे लेकर उसके परिजनों और अन्य लोगों ने शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर बवाल किया था। रोडवेज बस और अन्य वाहनों में तोड़फोड़ कर डाली थी। पुलिस पर पथराव किया गया था। पुलिस ने बामुश्किल मामला शांत किया था। इस मामले में पुलिस की ओर से 14 लोगों को नामजद करते हुए 50-60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस की विवेचना में 25 से अधिक अज्ञात लोगों के नाम प्रकाश में आ गए है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। पुलिस ने तीन आरोपी साजिद पुत्र नबाव, गुलफाम पुत्र अख्तर, शहजाद पुत्र मोहम्मद जोगी को शुक्रवार को उनके मकानों से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसआई फिरोज अख्तर का कहना है कि फरार चल रहे आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

ये हैं नामजद आरोपी 
बागपत। पुलिस के मुताबिक चौराहे पर बवाल करने में सपा नेता डाक्टर रियासत का भाई, आस मोहम्मद, इकबाल, इजराइल, खलील, साबिर, आसू, हाजी निजात का ड्राईवर, मामू, हाजी तहसीम, महताब, मानी, बबलू, मुन्नी का बेटा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें