फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी  पर आए सीआईएसएफ के जवान से दिनदहाड़े लूट

Sat, 08 Apr 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के बावली-बरवाला मार्ग पर शुक्रवार को दिनदहाड़े बावली से अपने गांव बरवाला जा रहे सीआईएसएफ के जवान से तीन बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर छह हजार रुपये की नगदी और कीमती कागजात लूट लिए। 
विज्ञापन

लूट का शिकार हुआ सीआईएसएफ जवान अमित कुमार पुत्र बलवान सिंह बरवाला गांव का रहने वाला है। वह शुक्रवार को छुट्टी पर आया था। जब वह बावली बस स्टैंड से उतरकर पैदल ही अपने गांव बरवाला जा रहा था तो बावली और बरवाला के बीच बाइक पर सवार तीन सशस्त्र बदमाश मिले। उन्होंने तमंचा दिखाकर रोका और पीटते हुए  छह हजार रुपये की नगदी, मोबाइल और कीमती कागजात लूट लिए। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।  जवान की ओर से पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

छेड़छाड़ कर रहे युवक को धुना
बड़ौत। नगर की नेहरू मूर्ति पर बिजरौल से सामान खरीदने आई एक युवती से छेड़छाड़ कर रहे युवक को शोर मचाने कुछ लोगों ने जमकर धुना। बाद में युवक द्वारा मांफी मांगने पर उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। शुक्रवार को जब बिजरौल गांव की एक युवती नगर की नेहरू मूर्ति पर सामान खरीद रही थी तो वहां पर पहुंचे एक मनचले ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पहले तो युवती ने युवक को ऐसा न करने से मना किया। लेकिन जब युवक नहीं माना तो युवती से शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने युवक को धर दबोचा और उसकी जमकर धुनाई की। बाद में युवक ने युवती और आसपास के लोगों से माफी मांगी, तब जाकर लोगों ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें