कलक्ट्रेट में कार्यभार ग्रहण करते नवागुंतक डीएम ऋषिरेंद्र कुमार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डीएम भवानी सिंह खंगारौत के तबादले के बाद नवागंतुक डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने रविवार की रात में चार्ज ले लिया है। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करने के निर्देश भी दिए।
मऊ से यहां पहुंचे ऋषिरेंद्र कुमार वह 2011 बैच के आईएएस अफसर हैं। इससे पहले वह बाराबंकी में सीडीओ रह चुके हैं। पहली बार मऊ और दूसरी बार बागपत के डीएम बनाए गए हैं। उन्होंने रविवार की रात में करीब साढ़े नौ बजे कार्यभार संभाला है।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कार्य में निष्पक्षता और समस्याओं के त्वरित गति से निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाया जाएगा। हर व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी विकास कार्य लंबित पड़े हैं, उन्हें शीघ्र से पूरा कराए। फरियाद लेकर आने वाले लोगों की समस्याएं हल की जाएं। इस मौके पर एडीएम वित्त लोकपाल सिंह, एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव, एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार, सूचना अधिकारी दीपक भाटी मौजूद रहे।