फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट में युवती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नगर में उधार दिए गए रुपये मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में एक युवती घायल हो गई। युवती ने परिजनों के संग खेकड़ा थाने में पहुंचकर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला चक्रसेनपुर निवासी गिरीश कुमार की पुत्री निशा बृहस्पतिवार सुबह घायल अवस्था में खेकड़ा थाने में पहुंची। यहां तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसने खेकड़ा में ही रह रहे अपने रिश्तेदारों को कुछ दिन पूर्व 50 हजार रुपये उधार दिए थे। बृहस्पतिवार को जब उसने अपने उधार दिए रुपये वापस मांगे तो उसके रिश्तेदारों ने रुपये देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि उसे लाठी-डंडों से हमलाकर घायल कर दिया। पड़ोसियों ने किसी तरह हमलावरों से घायल को बचाया। सूचना मिलने पर घायल युवती के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने घायल युवती का खेकड़ा सीएचसी में इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें