फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़हलगंज में फायरिंग में तीन को गोली लगी

Fri, 25 Jan 2019 01:14 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
दो के सिर में लगी मेडिकल कालेज रेफर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मधुपुर (बड़हलगंज)। बड़हलगंज के सिधुआपार गांव में रिटायर्ड पुलिसकर्मी राकेश पांडेय के बेटे सूरज पांडेय के तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से तीन लोग जख्मी हो गए। दो के सिर में जबकि तीसरे के जांघ के पास गोली लगी है। समारोह में मौजूद लोगों ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल और फिर वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वारदात के विरोध में उग्र लोगों ने दो घंटे तक रास्ता जाम कर दिया।
विज्ञापन


सिधुआपार गांव निवासी सूरज पांडेय का बृहस्पतिवार की रात तिलक चढ़ रहा था। तिलक में डीजे पर डांस के दौरान किसी ने पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी। गोली लगने से सिधुआपार गांव के रामाशीष का बेटा 20 वर्षीय गोलू गौड़, गरथौली उर्फ करवनिया गांव के हरिओम का 19 वर्षीय पुत्र गोविंद और तिलक समारोह में टेंट लगाने वाला बड़हलगंज कस्बे के बेली उर्फ करबला निवासी इसरार का बेटा 18 वर्षीय इरफान को गोली लगी है।

गोली लगने के बाद समारोह में अफरा तफरी मच गई। गोलू और गोविंद के सिर में तथा इरफान के बाईं जांघ में गोली लगी थी। इनमें गोलू की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। तीनों घायलों का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।

पुलिस को नहीं दी सूचना

घटना के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। खुद ही प्राइवेट गाड़ी से स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। परिवार के लोगों ने मीडिया से भी बात करने से इंकार कर दिया। उधर एसएसपी डा. सुनील गुप्ता ने बताया कि इस तरह की सूचना मिली है। पुष्टि के लिए पुलिस को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें