फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीतली में इमाम को धमकाया, तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मीतली गांव में मस्जिद के इमाम ने चार-पांच युवकों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने एवं गाली गलौज करने का आरोप लगाया। मामला दो समुदाय के जुड़ा होने के कारण स्थिति तनावपूर्ण बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मीतली गांव की मस्जिद के इमाम मोहम्मद सुहैल ने बताया कि फैजुल उलूम मदरसे में बच्चों को पढ़ा कर मस्जिद लौट रहे थे। रास्ते में रफीक के मकान के पास गांव के चार-पांच युवक बैठे थे। युवकों ने इमाम को देखकर गाली गलौच शुरू कर दी। धर्म के बारे में अपशब्द कहे। उन्होंने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने युवकों को धमका कर घर भेज दिया। आरोप है कि युवक उन्हें देख लेने की धमकी देकर चले गए। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि इमाम व युवकों के बीच कहासुनी हुई थी। दोनों पक्षों को शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें