फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई अल्टो कार, पति की मौत पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/रेणुकूट। जिले के हाथीनाला और कोन थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया, जबकि एक घायल को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोन थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के पास गुरुवार की रात करीब 11 बजे एक कार खड़े ट्रक से जाकर टकरा गई। इस हादसे में कार सवार वाहन स्वामी गीता तिवारी (40) और उनके पति विजय तिवारी (45) निवासी असनाबांध कचनरवा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोन पुलिस ने दोनों घायलों को कोन बाजार में ही स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। उधर, रेणुकूट प्रतिनिधि के अनुसार, हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली गांव के समीप शुक्त्रस्वार की सुबह एक अल्टो कार के ट्रक से टकरा जाने से उसमें सवार रिटायर्ड एनसीएल कर्मी केशव प्रसाद (60) की मौत हो गई। कार में पति-पत्नी सवार थे जो राबर्ट्सगंज से बीना जा रहे थे। इसी वर्ष एक जनवरी को एनसीएल बीना से रिटायर हुए केशव प्रसाद पुत्र स्व. बसंतू राम निवासी बड़हर कला, राबर्ट्सगंज अपनी पत्नी बैजंती देवी के साथ शुक्रवार की सुबह राबर्ट्सगंज से बीना जा रहे थे। मालोघाट टोल प्लाजा से थोड़ा आगे बढ़ते ही अचानक गाड़ी असंतुलित होकर एक ट्रक से टकरा गई। इससे कार में सवार पति पत्नी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों को हिंडालको अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान केशव प्रसाद की मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल बैजंती देवी को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया गया है। केशव प्रसाद की मौत की सूचना पर परिजनों के साथ उनके कई रिश्तेदार भी हॉस्पिटल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें